Search
Close this search box.

पीएम श्री नवोदय विद्यालय धमन गांव में धूमधाम से  मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।  शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमन गांव जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के 79 वर्ष पूरे होने पर 80वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि प्राचार्य अलका विश्वकर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गौरवशाली आजादी का पर्व मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय के सभी छात्र छात्रों और शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सम्पूर्ण गायन के पश्चात् देश का प्रतीक देश ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण राष्ट्रगान “जन गण मन अधिनायक जय हे “के साथ हुआ। एनसीसी एवं स्काउट गाइड की छात्र छात्राओं ने एन सी सी प्रभारी चीफ आफीसर अनुपमा पी सुंदरम के मार्गदर्शन में मार्च पास्ट परेड प्रस्तुत किया ,जिसकी परेड सलामी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ नवोदय विद्यालय की प्राचार्य अलका विश्वकर्मा ने लिया।

धीमी धीमी वर्षा में स्काउट गाइड और एनसीसी के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में परेड प्रस्तुत कर यादगार बना दिया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी भक्ति द्वारा जोश पूर्ण भाषण प्रस्तुत कर मंत्र-मुग्ध कर दिया ।कक्षा छठवीं की छात्रों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं कराटे का प्रदर्शन किया। पुनःश्च कक्षा आठवीं की छात्राओं ने अपना नृत्य का मनोहारी रूप प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता दिवस पर दीपेश मरावी के द्वारा अपने ओज पूर्ण विचार व्यक्त किए गए। अगली कड़ी में योग कार्यक्रम मानवी, प्रियंका और वैष्णवी परस्ते द्वारा प्रस्तुत किया गया कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने भारत माता के साथ अपना नृत्य पेश किया।


तत्पश्चात शिक्षकों की ओर से सुशील कुमार शर्मा , अखिल राहंगडाले और असमिया शिक्षक आमिनुल इस्लाम द्वारा ओजस्वी भाषण दिया गया । नवोदय विद्यालय के शिक्षकद्वय क्षितिज और प्रवीण ने देशभक्ति से परिपूर्ण गीत प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। खेलकूद विशेषज्ञ विपिन स्वरचित कविता द्वारा ” क्या अपराधी कहलाऊंगा” देशभक्ति भावों से ओतप्रोत प्रस्तुति दी गई।स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का मुख्य संचालक धर्मेंद्र कुमार सोनकर के सहयोग से कक्षा ग्यारहवीं के छात्र ओम सोनी और छात्रा सुहाना महोबिया ने किया।
नवोदय विद्यालय की मुख्य अतिथि प्राचार्य अलका विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ” देश की आजादी में हजारों लोगों ने बलिदान दिया है कुछ के बलिदान हमें याद है तथा कुछ के बलिदान मिट्टी के कान में समा गए किंतु उनका नाम हमें आता पता नहीं हम उन सभी शहीदों को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नमन बंधन अभिनंदन करते हैं उनके बलिदान को याद करते हुए देश के नवनिर्माण में अपना सभी देशवासियों एवं बच्चों को अपना सहयोग और संपूर्ण ऊर्जा के साथ योगदान देना चाहिए, बच्चों आप भविष्य की भावी पीढ़ी हो तुम्हें अपने जीवन में आज संकल्प लेना चाहिए की अपना संपूर्ण काम इमानदारी से करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें जिससे देश के निर्माण में आप सहायक बन सकें कोई जरूरी नहीं हम देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति बने किंतु जहां पर रहे हमने अपने कार्य को लगन और मेहनत के साथ राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करें आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं हमारे हजारों देशभक्त बलिदानियों के त्याग के बाद यह स्वतंत्रता मिली इसे अक्षुण्य बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आभार संचिता बनर्जी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक के एल महोबिया , केशव सिंह धुर्वे, मधुवंत धुर्वे, राहुल कुमार , अजीत कुमार, मंगल सिंह , आभार बोरकर दर्शिका पाठक, पुष्पा पटेल, क्षितिज कुमार, मनोज कुमार ,बद्री गुप्ता , विनय कुमार, मनीष ठाकुर , पंकज शाहा , अंशु यादव , अंजुमन गुप्ता, गौरी शंकर नायक, विश्व दीपक तिवारी , पुनीत द्विवेदी, संतोष कुमार ठाकुर , मनीष कुमार शुक्ला, उमा मिश्रा, संभल सिंह श्याम, सतीश पटेल, सूर्यभान, राकेश केवट, सरोज परस्ते, जितेन्द्र कुमार चौरसिया, हर्षित, राधा पटेल ,अमित मिश्रा ,प्रवीण कुमार सोनी, मनीषा बैरागी ,मिताली पांचे ,शिवानी राणा , सुरेन्द्र , मनीष पड़वार, राधा, और रामकली के साथ विद्यालय के सभी छात्र छात्रों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!