चान्हो क्षेत्र के लुंडरी गांव में हाथियों का तांडव, वन विभाग की अनदेखी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चान्हो । चान्हो छेत्र के लुंडरी गांव में हाथियों का झुंड बीते अहले सुबह से तांडव मचाता रहा लेकिन वन विभाग की नींद नहीं खुली कई बार सोसल मिडिया के माध्यम से लुंडरी में पहुंची हाथियों का खबर मिलता रहा कई गांव के लोग हाथी को देखने के लिए आते रहे लेकिन खबर लिखे जाने तक वन विभाग के एक भी कोई व्यक्ति सुध लेने नही पहुंचे।

लगभग 18 से 20 हाथियो के झुंड ने कई एकड़ में लगी धान, मकई और अदरक के फसलों को रौंद दिया. इससे पहले ये हाथी का झुंड ओपा जंगल पर अपना डेरा बनाए हुवे थे। लुंडरी के ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग किया है कि जांच कर जितने भी किसानों का फसल को हाथियों ने बर्बाद किया है उसका उचित मुवाजा दिया जाए और अगर मुवाजा नही दिया जाता है तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

फसल जिनका हाथियों ने रौंदा है उनमें हकीम अंसारी, बंधना उरांव , सोमा उरांव ,हैदर अंसारी,कुर्बान अंसारी,हफीज अंसारी,अजमीर अंसारी ,सरफुल अंसारी मकसुद अंसारी ,लिटू उरांव और भी कई लोगों का खेत हो सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!