श्री सत्य साईं बाबा दिव्य रथयात्रा का शहपुरा में किया गया भव्य स्वागत, नगरवासियों ने किए दर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।  अपने सेवा कार्यों से सम्पूर्ण विश्व में मानव सेवा ही माधव सेवा का संदेश देने वाले पुट्टपर्थी वाले श्री सत्य साईं बाबा के दिव्य रथ यात्रा का आगमन 20 सितंबर शुक्रवार को डिण्डौरी जिले में प्रवेश करते हुए शहपुरा में हुआ । जिसका सत्य साईं सेवा समिति के द्वारा कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत किया गया। दिव्य रथ को नगर भ्रमण कराया गया। यहां नगरवासियों को दिव्य रथ के साथ बाबा के चरण पादुकाओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री सत्य साईं सेवा समिति शहपुरा के द्वारा बाबा का विभूति प्रसाद , बाबा की फोटो व सनातन सारथी पत्रिका का वितरण भी किया गया।
इस दौरान श्री सत्य साईं सेवा समिति के सभी साईंभक्त व नगरवासी मौजूद रहे।
जानकारी में बताया गया कि 21 सितंबर शनिवार को ग्राम करौंदी व बांकी में यह दिव्य रथ यात्रा पहुंची । यहां रथयात्रा का स्वागत करते हुए ग्राम भ्रमण किया । इस रथ यात्रा में बाबा के चल चित्रों का प्रसारण एवम दर्शन लाभ के साथ साथ भजन का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें किसी भी प्रकार का चढ़ावा मना है। सत्य साईं सेवा समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से निवेदन किया है कि कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!