अमोलेश्वरधाम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया संत श्री श्री 1008 श्री भगतगिरी बच्चू महाराज जी का जन्मोत्सव*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। उमरिया एवं डिंडौरी जिले की सीमा में स्थित दर्शनीय धार्मिक स्थल अमोलेश्वरधाम (अमोलखोह) आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रम के मुख्य संत एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री श्री 1008 श्री भगतगिरी बच्चू बाबा जी का 73वां जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया !

महाराज जी का पूजन अर्चन करते भक्त


कार्यक्रम दिनाँक 22 सितंबर से प्रारंभ हुआ जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया वही आज 23 सितंबर को सर्वप्रथम कार्यक्रम के दौरान महंत रतनगिरी जी एवं सहयोग में उत्तरप्रदेश से आये हुए एसएन चंदेल जी द्वारा महाराज जी की पूजा अर्जना करते हुए आरती उतारी जिसके बाद वहां आये हुए श्रद्धालुओं को महाराज जी ने अपने अमृत वचन से संबोधित किया, जिसके बाद यहां कन्या भोजन, संत भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया !
आज के कार्यक्रम में डिंडौरी , उमरिया समेत कई जिलों से एवं कई राज्यो से भारी संख्या में संत समाज एवं श्रद्धालु आश्रम पहुचे..!

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!