अष्टमी पर माता को भक्तों ने  लगाया अठवाई का भोग,कन्या भोजन , हवन का किया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। जिले भर में नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र के अष्टमी तिथि पर नगर व आसपास के देवी मंदिरों में अठवाई का भोग माता को लगाया गया, इस अवसर पर भोग लगाने मंदिरों में भक्तों तांता लगा रहा । दिनभर श्रद्धालुजन देवी मंदिर पहुंचकर माता को अठवाई भोग लगाने कतारबद्ध लगे रहे। डिंडोरी,शहपुरा बरगांव, मानिकपुर के प्रमुख देवी मंदिरों व शक्तिपीठों, खैरमाई ,बूढ़ी दाई, में अष्टमी तिथि पर हवन पूजन किया गया। जिसके बाद कई स्थानों पर कन्या पूजन भी किया गया।

माता को अठवाई का भोग लगाते भक्त

शहपुरा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अष्टमी पर्व पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ माता मंदिरों व देवी मढिया समेत विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा आराधना कर नारियल भेंट आदि प्रदान की और परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। माता के दर्शन के लिए निकले भक्त-शारदेय नवरात्र पर्व समापन व माता की विदाई का दिन निकट आते ही बड़ी संख्या में माता के दर्शन को श्रद्धालु निकल रहे हैं। जगह-जगह माता की प्रतिमाएं विराजित की गई है और आकर्षक सजा सज्जा व मां का मनोहरी रूप निहारने के लिए श्रद्धालु भक्तगण दूर-दूर से पहुंच रहे हैं और माता की भक्ति कर रहे हैं तो वही पंडालों में दिनभर भक्ति गीतों की धारा बह रही है और सुबह शाम की आरती भाव विभोर करने वाली होती है शहपुरा मानिकपुर मैं भी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!