पंकेश्वर वाटिका बरगांव में युवाओ ने किया पौधारोपण,भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष, डीएसएस मध्यप्रदेश सहित पर्यावरण प्रेमी रहे उपस्थित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा:-युवाओं का जुनून इस कदर है कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए लगातार पौधारोपण कर रहे है।

ज्ञात हो की पंकेश्वर वाटिका बरगांव में युवा लगभग 3 वर्ष से पौधारोपण कर रहे है यहां नीबू, अमरूद, कटहल, मुनगा, पीपल जैसे तमाम फलदार एवं छायादार पौधे है जोकि हरे भरे है पौधों के संरक्षण में यहां के युवा नि: स्वार्थ भाव से लगे हुए है।

युवाओ की मांग है कि प्रशासन इन पौधों के संरक्षण के लिए फैंसिंग तार की व्यवस्था करवा दे तो बहुत अच्छा होगा ।

वही टीम डीएसएस के युवाओ ने भी लगभग 3 वर्षों से पौधारोपण महा-अभियान चलाकर शक्षेत्र में पौधारोपण के प्रति जन जागरुक कर हर रविवार पौधारोपण कर रही है आज इस अभियान का 148 वें रविवार पंकेश्वर बाटिका बरगांव में प्राकृतिक प्रेमियों के साथ कटहल के पौधो का रोपण किए।

आज के इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिलामंत्री एड.निर्मल कुमार साहू,तहसील मंत्री यतेन्द्र साहू ,पंकेश्वर वाटिका समिति बरगांव के पर्यावरण प्रेमी राजेश साहू,मिथलेश साहू,हरिओम गौतम,राजा साहू,शिवचरण साहू,सुरेन्द्र साहू, दीपनारायण साहू,श्रीओम गौतम,आशीष साहू,तोला राम साहू,बलराम साहू,मनीष साहू,शिव हरि साहू,प्रदीप महापात्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहें है l

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!