भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर में सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डोरी।  आतंकियों पर भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के समर्थन और सेना के अद्वितीय पराऋम को सम्मान देने के उद्देश्य से भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा गत दिवस भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के प्रभारी राकेश सिंह परस्ते, हीरेन्द्र मरावी मानिकपुर मंडल अध्यक्ष , जीतू राय, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, उपस्थित रहे। मंडल प्रभारी ने तिरंगा यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाकर देश को गौरवान्वित किया है। हमारे जांबाज जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया, यह भारतीय सैन्य ताकत का प्रतीक है कि यह तिरंगा युवाओं को राष्ट्र प्रेम की भावना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह यात्रा सिर्फ भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का नहीं बल्कि युवाओं और बच्चों में देश प्रेम की भावनाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए है।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!