डिंडौरी : 21 मई, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन में गर्मी के मौसम में खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा विशेष पहल किया जा रहा है। जिसमें आम जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं खाद्य अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है। जो जिले के विभिन्न स्थानों पर होटल, ढाबों और खाद्य विक्रेताओं की जांच के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं। बताया गया कि डिण्डौरी, बजाग, और शहपुरा जैसे प्रमुख अनुभागों के लिए अलग-अलग जांच दल बनाए गए हैं। इन दलों में तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर परिषद प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के सदस्य शामिल हैं।
तहसीलदार/नायब तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्र. सहायक आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी, नगर परिषद अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम जांच करेगी।
गठित दलों को होटल/ढाबों में जाकर स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट की संभावना और उपभोक्ता सुरक्षा जैसे विषयों पर कड़ी निगरानी और जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि किसी प्रतिष्ठान में मिलावटी खाद्य सामग्री या गंदगी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोपरि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से अपेक्षा निर्धारित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएं।
