Views: 419
शहपुरा। जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बरगांव के मुख्य मार्ग में सतीश साहू के घर के पास पानी भरने के मामले पर शाहपुरा समाचार में प्राथमिकता से मामला उठाया था इसके बाद मौखिक रूप से ग्राम पंचायत बरगांव के सचिन और रोजगार सहायक को सड़क किनारे नाली बनाने के लिए निर्देशित किया गया था परंतु कई दिन बीत जाने के बाद भी नाली नहीं बनवाई गई जिसकी पुनः शिकायत मिलने पर जनपद सीईओ शहपुरा ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है नोटिस में उल्लेख किया गया है की तत्काल नाली बनाकर सूचित करें अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जावेगी।













