करौंदी के युवाओं ने अमोलेश्वर धाम अमोल खोह में राष्ट्रीय संत भगतगिरी बच्चू महाराज के साथ किया पौधारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरी। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदी के युवाओं की टीम उमरिया जिले की सीमा में स्थित अमोलेश्वर धाम अमोल खोह पहुंचे । यहां उन्होंने राष्ट्रीय संत भगतगिरी बच्चू महाराज के साथ पारिजात व आंवला के पौधे का रोपण किया। युवा समाजसेवी ईश्वर साहू ने बताया कि
आज हमने अमोलेश्वर धाम अमोल खोह में आंवला और पारिजात का पौधा भगत गिरी बच्चू महाराज के साथ लगाए हैं। हम सभी लोगों से अपील करते हुए कह रहे हैं कि आप भी पौधारोपण अवश्य करें और प्रकृति का संरक्षण करें।
बच्चू महाराज  जी ने कहा कि पारिजात के पौधे और वृक्ष के बारे में हमारे पुराणों में भी वर्णन आता है। वहीं आंवला भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
पौधारोपण के दौरान
ईश्वर मंज़ा साहू, दुर्गेश दाऊ साहू , राजकुमार लकी साहू ,आशीष, गुरु, रज्जू जग्गू मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!