ग्राम पंचायत गनेशपुर में वित्तीय अनियमितता,सचिव गेंदलाल झारिया निलंबित, जिला पंचायत डिण्डौरी ने जारी किया आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरी।
ग्राम पंचायत गनेशपुर में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत डिण्डौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार राठौर ने बड़ी कार्रवाई की है। पंचायत सचिव गेंदलाल झारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश 26 अगस्त 2025 को जारी किया गया।

स्थानांतरण के बाद भी किया भुगतान

जनपद पंचायत शहपुरा के आदेशानुसार गेंदलाल झारिया का स्थानांतरण 4 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत संग्रामपुर में कर दिया गया था और उन्होंने 5 जुलाई को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था। इसके बावजूद 12 जुलाई 2025 को उन्होंने गनेशपुर पंचायत से 40,700 रुपये का भुगतान कर दिया।

सामग्री सप्लाई में गड़बड़ी

प्रतिवेदन के अनुसार, मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के दौरान सामग्री सप्लाई और ग्राम सभा के प्रस्ताव के तहत नालों पर कड़ी शटर लगवाने के लिए क्रमशः 28,040 रुपये और 40,700 रुपये का भुगतान स्थानीय सप्लायर राम तिवारी ट्रेडर्स को किया गया। जांच में पाया गया कि सचिव झारिया ने पदभार से मुक्त होने के बाद भी इस राशि का भुगतान किया।

कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं

अनियमितता को लेकर जिला पंचायत द्वारा 21 अगस्त को झारिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं दिया। इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए पंचायत सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि में मिलेगा भत्ता

आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही इस अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत शहपुरा ही रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!