शहपुरा तहसीलदार ने किया मानिकपुर कोदो-कुटकी पंजीयन केंद्र का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Dindori.   तहसीलदार शहपुरा  सुन्दर लाल यादव  ने शुक्रवार को मानिकपुर स्थित कोदो-कुटकी पंजीयन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित किसानों से पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की तथा केंद्र में की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

उन्होंने पंजीयन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और त्वरित गति बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन पूर्ण कराने हेतु प्रोत्साहित किया।

तहसीलदार ने केंद्र प्रभारी से पंजीयन की प्रगति, इंटरनेट सुविधा, किसानों के बैठने की व्यवस्था एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक पात्र किसान कोदो-कुटकी पंजीयन से जुड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!