शहपुरा में मेगा ट्रेड फेयर शॉपिंग महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा टला — हवाई झूला हुआ क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी,सुरक्षा मानको को ताक पर रख संचालित हो रहा झूला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी जिला के शहपुरा नगर में आयोजित मेगा ट्रेड फेयर शॉपिंग महोत्सव के दौरान आज शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेला परिसर में लगा हवाई झूला अचानक चलते-चलते ही क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे झूले में सवार बच्चों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला अचानक झटका खाकर रुक गया और उसके कुछ हिस्से टूटते नजर आए। झूले में बैठे बच्चे सहमे और डरे हुए दिखे, वहीं आसपास मौजूद लोग अफरा-तफरी में झूले के पास भागते नजर आए।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, और झूले की तकनीकी जांच या सुरक्षा निरीक्षण भी नहीं कराया गया था। घटना के बाद मेला संचालकों की लापरवाही सामने आई है।

हालांकि, गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मेले में लगाए गए सभी झूलों और उपकरणों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!