Search
Close this search box.

स्व गणना के साथ जनगणना कार्य का शुभारंभ,प्रगणक ब्लॉक 0012 में शत प्रतिशत स्व गणना पूर्ण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।   राष्ट्रीय जनगणना 2027 अंतर्गत प्रथम चरण में प्रशिक्षण उपरांत स्व-गणना कार्य प्रचलन में है जिसकी समय सीमा 30 अप्रैल निर्धारित है एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा एवं चार्ज अधिकारी    रीना  राठौर के निर्देशन में नगरीय निकाय क्षेत्र में भी यह कार्य संचालित है प्रगणक ब्लॉक 0012 प्रगणक अश्विनी कुमार साहू द्वारा समय के पूर्व निर्धारित गणना ब्लॉक् में शत प्रतिशत परिवारों तक पहुँचकर स्व-गणना कार्य पूर्ण किया है उक्त कार्य मास्टर ट्रेनर डीके श्रीवास्तव आलोक जैन एवं सुपरवाइजर आरपी झारिया दीपक साहू के मार्गदर्शन में किया गया।


क्या है स्व-गणना यानी (Self-Enumeration)
स्व-गणना (Self-Enumeration – SE) एक अभिनव एवं सुविधाजनक विकल्प है, जो परिवार के किसी भी उत्तरदाता को सुरक्षित वेब पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने घर / कार्यालय अथवा किसी भी स्थान से ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी स्वयं भरने की सुविधा प्रदान करता है। यह अधिक आधुनिक, दक्ष एवं समावेशी आँकड़ा संग्रह प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके साथ ही अगले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य किया जा रहा है

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!