15 लाख की लागत से ग्राम चिरई पानी में नल जल योजना की शुरुआत शहपुरा विधायक ने की , नल से पानी आने पर ग्रामीणों के चेहरे खिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। 01/05/2026।
जनपद पंचायत मेंहदवानी जिला डिण्डौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मनेरी के पोषक ग्राम चिरई पानी मे 15वाँ वित्त आयोग अन्तर्गत नलजल प्रदाय योजना के तहत लागत 15.09 लाख रुपए मे नल जल योजना की शुरुआत ओमप्रकाश धुर्वे (पूर्व केबिनेट मंत्री, विधायक शहपुरा), बद्री प्रसाद साहू (जिला महामंत्री भाजपा)
श्रीमति इंद्रावती धुर्वे (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),श्रीमति रेखा आर्मो (जिला पंचायत सदस्य)
, सुदामा बर्मन (मंडल अध्यक्ष भाजपा), फूलचंद कोर्राम (जनपद सदस्य ),श्रीमति संगीता मरावी (सरपंच) ऐसडीओ पी एच ई गगन कुम्हरे
एवं समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 11.04.2026 को सम्पन्न हुआ।
नल जल योजना की शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी के लहर देखी गई उक्त ग्राम पिछले कई सालों से पानी के लिए परेशान रहता था परंतु नल जल योजना की शुरू होने से लोगों के चेहरे खिल गए अब लोगों को नल के माध्यम से लगातार पानी मिलता रहेगा कार्यक्रम के दौरान विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार आपके साथ है आपको सभी प्रकार की सुविधा मोहल्ला करने के लिए प्रतिबद्ध है चिरई पानी के ग्रामीण लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाते थे जिससे उनका निस्तार व अन्य कार्यों के लिए पानी मिल पाता था परंतु आप सभी को नल के माध्यम से पानी लगातार मिलेगा

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!