Search
Close this search box.

जनगणना वर्ष 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अनुभाग शहपुरा में आरम्भ होने पर ग्राम बरगांव , बरखेड़ा एवं मरवारी में कार्य की प्रगति का औचक निरीक्षण एसडीएम ने किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

एसडीएम एश्वर्य वर्मा द्वारा जनगणना वर्ष 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के अनुभाग शहपुरा में आरम्भ होने पर ग्राम बरगांव , बरखेड़ा एवं मरवारी में कार्य की प्रगति का औचक निरीक्षण किया गया ।

श्री वर्मा द्वारा कार्य के आरम्भ होने पर संबंधित प्रगणको को पुष्पमाला द्वारा सम्मानित कर उक्त कार्य को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए
इस दौरान श्री वर्मा की उपस्थिति में प्रगणक के द्वारा ग्रामवासी के एच एल ओ एप में निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया एवं उक्त कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान आरपी मार्को तहसीलदार शहपुरा एवं संबंधित सुपरवाइजर उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!