Search
Close this search box.

सेंट एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, डिंडोरी का शानदार परिणाम: कक्षा 10वीं व 12वी में 100% सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Dindori. विगत दिवस घोषित हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में सेंट एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, डिंडोरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की। कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है। इस वर्ष कुल 54 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी ने सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों में छवि चौकसे (95.40%), तनिष्का कुड़ापे (95%), श्रेया सोनी (93.6%), शीतल मरावी (93.4%), आदर्श शुक्ला (93.2%), जतिन पिटानिया (92.4%), सुष्मिता यादव (92.4%), सुरभि यादव (89.2%), विवेकिनी सरैया (89%), सौम्या बर्मन (88.8%) एवं अभय राय (88.6%) शामिल रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर  आशीष सिंह चौहान ने इस शानदार परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं विद्यालय के प्राचार्य  अविनाश मानिकपुरी  ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!