शासकीय उचित मूल्य दुकान धावाडोंगरी के विक्रेता पर अनाज गबन का मामला हुआ  किया,सहायक आपूर्ति अधिकारी ने कराया मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 03 नवंबर, 2025
शासकीय उचित मूल्य दुकान धावाडोंगरी में अनियमितताओं की जांच के दौरान भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम ख़ान द्वारा की गई जांच में पाया गया कि दुकान संचालक छत्रपति मरावी द्वारा 222.77 क्विंटल चावल, 56.39 क्विंटल गेहूं, 54 किलो शक्कर तथा 40 किलो मूँग की अफरा-तफरी कर गबन किया गया है।
इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग के आदेशानुसार सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम ख़ान द्वारा आज 3 नवम्बर 2025 को पुलिस थाना गाड़ासरई में विक्रेता छत्रपति मरावी के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।
विक्रेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध क्रमांक 312/2025 दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!