कोहानी देवरी के  बम बम नाला के पास हुय हादसे मे चारो मृतको कि हुई पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरी
दिनांक – 05/11/2025

आज दिनांक 05 नवम्बर 2025 को थाना शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग पर ग्राम कोहानी देवरी से आगे बम बम नाला के पास एक मोटरसाइकिल और ट्रेलर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक पुरुष एवं दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बालिका को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुरा भेजा गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों के विवरण इस प्रकार हैं —
1. नान सिंह पिता बलदेव सिंह परस्ते, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम धनौली, चौकी बिछिया, थाना शहपुरा।
2. सरोज पति नान सिंह परस्ते, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम धनौली, चौकी बिछिया, थाना शहपुरा।
3. चंपा बाई पिता जेठू सिंह वरकड़े, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम शाहदरा, थाना कुंडम, जिला जबलपुर।
4. प्रिया परस्ते पिता अनूप परस्ते उम्र लगभग 12 वर्ष।

घटना में सम्मिलित ट्रेलर वाहन क्रमांक MP 04 GB 2944 को पुलिस द्वारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
वाहन चालक घटना के पश्चात मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

थाना शहपुरा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच प्रारंभ की गई ।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!