खेलो मध्य प्रदेश युथ गेम्स का ट्रायल 11 जनवरी से वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा होगा आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Dindori.

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत वर्ष 2026 की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के ट्रायल का आयोजन शहपुरा में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएं 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक संपन्न होंगी। प्रतियोगिता में ब्लॉक के युवा खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में भाग लेने हेतु अपना ट्रायल वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम मे देंगे
11 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दिन
वॉलीबॉल (अंडर-18), कबड्डी (अंडर-18) एवं कुश्ती (अंडर-18) प्रतियोगिताएं होंगी।

12 जनवरी 2026 को भी प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस दिन
बॉडी बिल्डिंग (सीनियर वर्ग) एवं योगासन प्रतियोगिता (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) कराई जाएगी।

वहीं 13 जनवरी 2026 को प्रतियोगिताओं का अंतिम दिन रहेगा, जिसमें अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड, समग्र पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित करना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिया ब्लॉक प्रमुख कैलाश रजक (+90982 30906)से सम्पर्क कर सकते हैं

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!