Search
Close this search box.

शहपुरा में ‘पंखिनी नवाचार’ अंतर्गत 15 दिवसीय पुलिस भर्ती फिजिकल प्रशिक्षण का सफल समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी :
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, डिंडौरी द्वारा संचालित नवाचार “पंखिनी दृ सपने को दो पंख” के तहत शहपुरा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में आयोजित 15 दिवसीय पुलिस भर्ती फिजिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन एसडीएम श्

ऐश्वर्य वर्मा द्वारा किया गया।
समापन सत्र में सीडीपीओ  विपिन डेहरिया, पर्यवेक्षकगण एवं प्रशिक्षणार्थी 40 बालिकाएँ उपस्थित रहीं, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण काल में अनुशासन एवं उत्साह के साथ अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को पुलिस भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के निर्धारित शारीरिक मापदंडों के अनुरूप 800 मीटर दौड़, हाई जंप एवं गोला फेंक का वैज्ञानिक एवं विधिवत प्रशिक्षण निरंतर 15 दिनों तक प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण पुलिस विभाग के प्रशिक्षक  अरुण कुमार डिगा एवं

दीपक धाकड़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक  कैलाश रजक, खेल प्रशिक्षक अनिल लोधी, श्रीमती रमा साहू तथा शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक  जागेश्वर नंदा एवं श्री शेरमेर खलको सहित अन्य प्रशिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर एसडीएम  ऐश्वर्य वर्मा द्वारा बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
नवाचार जिले की बालिकाओं को पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु तैयार करने, उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने तथा आत्मविश्वास एवं सशक्तिकरण की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग की एक प्रभावी एवं प्रेरणादायी पहल है। पंखिनी नवाचार जिले में बेटियों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और रोजगारोन्मुखी तैयारी का एक सशक्त मंच सिद्ध हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!