एनीमिया जांच अभियान के तहत कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर  रयपुरा का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 19 जनवरी, 2026
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले में संचालित “सुगढ़ टूरी-आज स्वस्थ, कल सशक्त” रिकॉर्ड ब्रेकिंग वन-डे एनीमिया जांच अभियान के तहत आज कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया कन्या शिक्षा परिसर रयपुरा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया तथा एनीमिया जांच करवा रही छात्राओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य संबंधी अनुभव एवं जागरूकता के विषय में जानकारी ली।


कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीम से अभियान के क्रियान्वयन, जांच प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का बेहतर स्वास्थ्य ही उनके उज्ज्वल एवं सशक्त भविष्य की नींव है, इसके लिए समय पर जांच एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान शिविर में एनीमिया जांच की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई। कलेक्टर ने अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य अमले की सराहना की। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  श्याम सिंगौर सहित विद्यालय स्टाफ और स्वास्थ्य परीक्षण टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!