संदिग्ध हालात में मिले महिला के शव ने बढ़ाए सवाल,दरिंदगी की आशंका से स्तब्ध हुआ शहपुरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक एवं अत्यंत गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी द्वारा एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पीड़िता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है तथा उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उसका इलाज जारी है।

इसी बीच, बालिका की मां का शव उनके आवास के एक कक्ष में अर्धनग्न अवस्था में मिला है, जिससे घटना की गंभीरता और अधिक बढ़ गई है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का वातावरण व्याप्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को जांच के लिए बुलाया है।। शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और प्रकरण की हर दृष्टिकोण से गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूर्ण होने के पश्चात ही वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!