Search
Close this search box.

60 मीटर ऊंचे पहाड़ से लगाई छलांग, नाबालिग प्रेमिका के साथ युवक ने,दोनों की मौत,पुलिस जांच जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडोरी:विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के छीरपानी और कच्छ टोला के बीच कल्ले मड़ा पहाड़ से कूद कर नाबालिग प्रेमिका के साथ युवक ने जान दे दी।दो दिन बाद परिजनों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस को जानकारी मिली।पुलिस ने मर्ग कायम कर पी एम के लिए शव को डिंडोरी जिला अस्पताल भिजवाया है।
रविवार की दोपहर से गायब हुई नाबालिग,
परिजनों ने बताया कि नाबालिग 11कक्षा की छात्रा थी। एक पेपर देकर स्कूल से आई थी।रविवार की दोपहर वह घर से निकली ,तो सब को लगा कि बगल वाले गांव में बाजार जा रही है।शाम तक घर नहीं लौटी तो सभी ने गांव और रिश्तेदारों के यहां पता लगाना शुरू किया।वही मृतक के परिजनों ने भी बताया कि वो भी रविवार को घर से निकला था।उसकी शादी पिछले साल हुई थी।डिंडोरी मे रहकर बिजली फिटिंग का काम करता था।27फरवरी को ही गांव आया था।
मवेशी चराने वाले ने दी जानकारी दोपहर में घटना स्थल पहुंचे परिजन फिर पुलिस बुलाई
परिजनों के अनुसार बुधवार को करीब ढाई बजे मवेशी चराने वाले ने घर आकर जानकारी दी कि दो शव पहाड़ के नीचे पड़े है।इसके बाद हम लोग गए और पुलिस को सूचना दी।विक्रमपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि मृतक राजेंद्र परस्ते और नाबालिग का गांव पास पास ही है और दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार भी हैं।शव का पंचनामा बनाकर पी एम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे है।विवेचना जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!