Search
Close this search box.

महिला की हत्या,नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी कटनी से गिरफ्तार ,आरोपी को पैदल शहर के बीच से ले गय अदालत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी।जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को सामने आई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। एक महिला की निर्मम हत्या और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की हत्या से जुड़े एक आरोपी छोटू चौधरी को जबलपुर से एक सप्ताह गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।वही मंगलवार को पुलिस ने मामले में फरार दूसरे आरोपी हरिओम चौधरी को कटनी से गिरफ्तार किया है

यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी की रात छोटू चौधरी मृतक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि अगले दिन घर पर ही हरिओम चौधरी ने महिला की चोटों पर मलहम-पट्टी की। इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला और हरिओम के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हरिओम चौधरी ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।बताया जाता है कि उसी रात आरोपी हरिओम चौधरी ने घर में मौजूद 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले में आरोपी छोटू चौधरी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी की तलाश अभी जारी थी जिसे अब कटनी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

error: Content is protected !!