Views: 227
शहपुरा नगर के तहसील परिसर स्थित अर्जी नवीसो की दुकानो पर चोरो ने धावा बोल दिया । अर्जी नवीसो के तीन दुकानो को चोरो ने निशाना बनाया है चोरो ने तीनो दुकानो की पीछे की दीवाल को तोडकर नरेन्द्र गुप्ता की दुकान से लैपटाप व नगदी ,आशुतोष गुप्ता की दुकान से बारह हजार रूप्ये नगद व सतेन्द्र अग्रवाल की दुकान के अंदर के तालो को तोडा गया वही इस घटना की जानकारी देने के बाद थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने तत्काल स्टाप को भेज घटना स्थल की जांच की वही सभी पीडित थाने में पहुचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।
















