शहपुरा तहसील में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई लगातार जारी ,मेंहदवानी के अभिलाष दास लारिया होटल से तीन घरेलू गैस सिलेंडर किए गए जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडोरी। कलेक्टर डिंडोरी के निर्देशन में जिले के सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों का सुचारू रूप से प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु तथा घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने हेतु खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी इसी क्रम मे लगातार तीसरे दिन भी शहपुरा तहसील में खाद्य विभाग की टीम कार्यवाही करते नजर आई सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा दो दिनों तक शहपुरा के नगरीय क्षेत्र में कार्रवाई करने के बाद तीसरे दिन विकासखंड मेंहदवानी के व्यस्ततम क्षेत्र में जनपद कार्यालय के सामने स्थित अभिलाष दास लारिया होटल में छापा मार कार्रवाई की निरीक्षण में होटल में तीन घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया जाने पर तत्काल जप्त कर लिया गया तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर होटल संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया अचानक हुई कार्रवाई से पूरे मेंहदवानी मुख्यालय के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!