Search
Close this search box.

जनजातीय संस्कृति के सुर-ताल से गूंजा बरगांव: मोहती के गेड़ी नृत्य दल ने जीता प्रथम पुरस्कार, कल्याण केंद्र बरगाव में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय जनजाति लोकोत्सव’ संपन्न;

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरी (24 मार्च 2026): डिण्डौरी जिले के जनजाति कल्याण केंद्र, बरगांव में मध्य प्रदेश संस्कृति संचालनालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय जनजातीय लोक सांस्कृतिक मेला एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता’ का भव्य समापन हुआ। कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया एवं नोडल अधिकारी एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस महाकुंभ में जनजातीय परंपराओं और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला।
प्रतियोगिता के परिणाम: मोहती का दबदबा
लोक नृत्य की महा-प्रतियोगिता में 142 दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं। कड़े मुकाबले के बाद परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: आरती मरकाम के नेतृत्व वाले मोहती गेड़ी नृत्य दल को मिला। इन्हें 51,000 रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
द्वितीय स्थान: आनंद बछलहा के गोंडी महाभारत दल (बजाग) को 31,000 रुपये की राशि प्रदान की गई।
तृतीय स्थान: उर्मिला पेन्द्रे के आदिवासी गोंड दल (करंजिया) को 11,000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।
कला मैराथन और खेलकूद
उत्सव का शुभारंभ बच्चों के लिए आयोजित ‘कला मैराथन’ से हुआ।
बालक वर्ग (मैराथन): सौरभ धुर्वे (प्रथम), हिमेश मरकाम (द्वितीय), और सत्यम वरकड़े (तृतीय) विजेता रहे।
बालिका वर्ग (मैराथन): कु. रोशनी (प्रथम), कु. शिवकुमारी (द्वितीय), और कु. सरस्वती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मांदर की थाप पर थिरके विधायक
समापन समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्रीयुत ओमप्रकाश धुर्वे ने की। कलाकारों के उत्साह को देखकर विधायक स्वयं को रोक नहीं पाए और मांदर थामकर कलाकारों के साथ थिरक उठे। अपने संबोधन में उन्होंने संस्कृति विभाग की इस पहल को ऐतिहासिक बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री अर्जुन धुर्वे, मनोहरलाल साहू, डॉ. सुनील कांत वाजपेई, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके और वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार मटाले ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने कहा कि जनजातीय लोक कलाओं का संरक्षण और संवर्धन समय की मांग है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन तपु मोहंती ने किया और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरिशंकर मरकाम (विभागाध्यक्ष, दंत चिकित्सा जबलपुर) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदर्शन एवं सहयोग की दृष्टि से मनोहर लाल साहू डॉ सुनील कांत वाजपेई धर्म से मरावी अजमेर सिंह तेकाम विक्रम सिंह श्याम जी बनमाले सतीश चौबे प्रकाश झरिया अश्विनी साहू धनेश परस्ते अमृतलाल वालरे पूजा द्विवेदी सुरभि पांडे अमर सिंह उलाड़ी मानिक झारिया हरि प्रसाद साहू छत्रपाल सिंह एवं सहयोगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!