शहपुरा में मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम  एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गौवंश संरक्षण की उठाई मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। 29/05/2026

शहपुरा क्षेत्र के मुस्लिम समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौपा गया हैं ज्ञापन मे गौवंश संरक्षण को लेकर विभिन्न मांगें उठाई गई हैं। ज्ञापन में हिंदू समाज की आस्था का सम्मान करने की बात कहते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि देशभर में गाय से जुड़े बूचड़खाने बंद किए जाएं तथा गौवंश से संबंधित किसी भी प्रकार के व्यापार पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही गौवंश से जुड़ी वस्तुओं के आयात-निर्यात को भी बंद करने की अपील की गई है।

मुस्लिम समाज शहपुरा ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उक्त ज्ञापन को माननीय राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाए तथा शासन-प्रशासन इस विषय में सहयोग प्रदान करे।

यें रहे उपस्तिथ
अताउरहमान खान, बहिद खान ,मुबीन ,इक़बाल, आशु ,हिदायत, अनस, इमरान सहित मुस्लिम समाज के अन्य लोग उपस्थित रहें

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!