Search
Close this search box.

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत घानामार में हुआ श्रमदान, जनप्रतिनिधियों ने दिया जल संरक्षण का संदेशजल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 26 मार्च, 2026
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूसा के पोषक ग्राम घानामार में गुरुवार को श्रमदान एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के तालाब में श्रमदान कर साफ-सफाई से हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इसके पश्चात सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल शासन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे वर्षाजल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जब तक समाज की सक्रिय भागीदारी नहीं होगी, तब तक जल संकट का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें जनभागीदारी सबसे अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव-गांव में तालाब बनाया जाए। नदी नाले झरने जलाशय मेड बंधान, सड़क के किनारे फलदार पेड़ पौधे लगाए जाए।
विधायक श्री धुर्वे ने विकसित भारत जी राम जी योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2026 से इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को साल में 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा 15 दिवस के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विकासखंड डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बसनिया के पोषक ग्राम संझौला टोला तक सड़क निर्माण कराए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संकल्प से समाधान योजना के तहत वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं पीएम किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने पर जोर दिया।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन एवं सतत उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिले में जल संरक्षण करना काफी आसानी से किया जा सकता है जल संकट से निपटने के लिए केवल शासकीय प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसमें जन-जन की सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गांवों में पारंपरिक जल स्रोत जैसे तालाब, कुएं एवं बावड़ियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। श्रमदान के माध्यम से इन जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कर उन्हें पुनर्जीवित किया जा सकता है, जिससे वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन संभव होगा।
श्रीमती बागरी ने कहा कि शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण विकास को एक साथ जोड़ते हुए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराएं।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण अपने आसपास के जल स्रोतों की रक्षा एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने गांवों को जल समृद्ध बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।
हितलाभ वितरण के अंतर्गत राजस्व विभाग ग्राम घानामार निवासी श्री सेवाराम एवं श्री जगदीश पिता मन्ना को फौती नामांतरण आदेश, ग्राम रूसा माल के श्री विमल कुमार पिता गंभीर को वसीयतनामा नामांतरण तथा

देव सिंह पिता कवल सिंह को बटवारा नामांतरण आदेश प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भव्या वालरे, प्रिन्सी मार्को, मायरा मार्को, अलीशा मार्को एवं शिवानी परस्ते को लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत  कृष्ण कुमार सरैया को ऑटो रिक्शा की चाबी विथ आइस बॉक्स हेतु 2.70 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष  रुद्रेश परस्ते, जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रुद्रेश परस्ते, जय सिंह मरावी,  सुधीर दत्त तिवारी एवं ग्राम पंचायत रूसा सरपंच श्रीमती मनीषा कुशराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, नायब तहसीलदार  शशांक शेंडे एवं सीईओ जनपद पंचायत डिंडोरी  प्रमोद ओझा सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत घानामार में हुआ श्रमदान, जनप्रतिनिधियों ने दिया जल संरक्षण का संदेशजल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत घानामार में हुआ श्रमदान, जनप्रतिनिधियों ने दिया जल संरक्षण का संदेशजल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी

error: Content is protected !!