Search
Close this search box.

जल जीवन मिशन की टंकी बनी ‘शो पीस’, ग्रामीण पानी को तरस रहे  , पीएचई  कार्यालय शहपुरा का करेंगे घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:

डिंडोरी। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने विकासखंड शहपुरा के ग्राम मंगेला का सघन दौरा कर ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नल-जल योजना’ और ‘जल जीवन मिशन’ की जमीनी हकीकत बयां करते हुए भारी आक्रोश व्यक्त किया।

ग्रामीणों की मुख्य शिकायतें और जमीनी हालात:
सफेद हाथी साबित हो रही पानी की टंकी: ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी इससे एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है।
पाइपलाइन और कनेक्शन का अभाव: कई मोहल्लों में पाइपलाइन विस्तार का कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके कारण घरों तक नल के कनेक्शन नहीं पहुँच पाए हैं।
पुराने स्रोतों पर निर्भरता: भीषण गर्मी की आहट के बीच नल-जल योजना ठप होने से ग्रामीण आज भी दूर-दराज के कुओं और झिरिया के दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

भ्रष्टाचार के आरोप: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है और बिना टेस्टिंग के ही योजना को कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है।

जिलाध्यक्ष का आश्वासन शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल जीवन मिशन के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मंगेला के ग्रामीणों को सुचारू जल आपूर्ति शुरू नहीं की गई, तो पार्टी पीएचई (PHE) विभाग के कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करेगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत घानामार में हुआ श्रमदान, जनप्रतिनिधियों ने दिया जल संरक्षण का संदेशजल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत घानामार में हुआ श्रमदान, जनप्रतिनिधियों ने दिया जल संरक्षण का संदेशजल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी

error: Content is protected !!