Search
Close this search box.

संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा — परीक्षा परिणाम समारोह का किया गया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

शहपुरा स्थित संस्कार पब्लिक हाई स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  एम के राय विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक आर एस गुरुदेव सी ए सी शहपुरा शिक्षक अश्वनी साहू संजय साहू डॉक्टर सुशील झारिया रहे, जिन्होंने 100 % उत्तीर्णता दर पर स्कूल को बधाई दी। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल कक्षा पांचवी एवं आठवीं बोर्ड परीक्षा में शहपुरा नगर में सर्वोच्च अंक विद्यालय के गौरव रजक ने कक्षा आठवीं में 92% एवं कक्षा पांचवी में प्रिंस कुमार उइके ने 94.25 अंक प्राप्त कर टॉपर्स सूची में प्रथम स्थान बनाया।
कक्षा नर्सरी में अमोल्या तेकाम 94% एल के जी में नवग्या झारिया ने 99.11 प्रतिशत यूकेजी भूपेंद्र झारिया ने 98.22 प्रतिशत कक्षा पहली स्पर्श साहू 98.22 प्रतिशत कक्षा दूसरी दर्शन साहू 96.44 प्रतिशत कक्षा तीसरी भूमि पुष्पाकर 94% कक्षा चौथी मेघा झरिया 92.17 प्रतिशत कक्षा पांचवी प्रिंस कुमार उइके 94.25 प्रतिशत ने प्रथम स्थान बनाया द्वितीय स्थान पर पूर्वी डोंगरे 93.5 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर समीक्षा साहू 87.75 अंक प्राप्त कर नगर एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा छठवीं में प्रथम स्थान स्मृति साहू 87.50 प्रतिशत कक्षा सातवीं एंजेल साहू 85.97 प्रतिशत कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान गौरव रजक 92% द्वितीय स्थान रिदिमा बघेल ने 91.16% एवं तृतीय स्थान पर दिव्यांश सेनी 89.6 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया कक्षा नौवीं में प्रथम स्थान पर नम्रता ठाकुर द्वितीय स्थान पर वैष्णवी शर्मा एवं तृतीय स्थान पर नैंसी झारिया रही।
इसके अलावा विद्यालय के सफल संचालन के लिए चारों हाउस के आंतरिक मूल्यांकन मे सर्वोच्च अंक प्राप्त कर रविंद्र नाथ टैगोर (यलो हाउस) ने अपना परचम लहराया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी विशिष्ट अतिथि एवं संचालक महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही ‘अंक-सुधार शिविर’ का आरम्भ घोषित किया ताकि मध्यम प्रदर्शन वाले छात्रों को अतिरिक्त मार्गदर्शन मिल सके। अभिभावकों की बड़ी उपस्थिति रही, और वितरित मार्कशीट के साथ प्रगति-पत्रक भी दिया गया।
विद्यालय का शहपुरा नगर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विद्यालय के संचालक लाला प्रसाद झारिया का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संचालक लाला झारिया ने परिणाम को ‘सीखने का पड़ाव’ बताया और अगली सत्र में खेल-अभ्यास व नैतिक शिक्षा पर बल देने की योजना साझा की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार गौतम के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में समस्त अभिभावकों छात्र-छात्राओं के साथ वरिष्ठ शिक्षक खेलन लाल झारिया, दीपेश साहू, तनु बरमैया, ममता रानी सेंगर, श्वेता झारिया, सरिता साहू, सुषमा बरमैया श्रुति गुप्ता, कीर्ति साहू, प्रियंका झारिया, फूलबाई झारिया, नम्रता साहू केयरटेकर कविता बरमैया आरती उइके, पुष्पा यादव, नन्हे लाल यादव एवं रामेश्वर झारिया की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!