शहपुरा–सलैया सड़क हादसा: एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस से  प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ी निवासी मृतक पुष्पेंद्र सिंह सैयाम पिता रघुवीर सिंह सैयाम (उम्र 21 वर्ष) एवं घायल तिलक राज धुर्वे (उम्र 16 वर्ष) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सलैया गांव के पास अचानक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पुष्पेंद्र सिंह सैयाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तिलक राज धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुरा 112 डायल सेवा मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!