Search
Close this search box.

एसडीएम कार्यालय के द्वारा मांगे गये अभिमत देने का समय नहीं पीएचई विभाग शहपुरा को, मामला नलकूप खनन के आवेदन का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


   डिंडोरी।   कलेक्टर डिण्डौरी के द्वारा पूरे जिले को जल अभाव ग्रस्त घोषित किया गया है जिसके तहत जुलाई तक किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत बोर का खनन प्रतिबंधित है परन्तू आम आदमी को आवश्यक्तानुसार एसडीएम को आवेदन देने व उनकी स्वीक्रती के बाद बोर कराया जा सकता है ,इसी क्रम में पूरे तहसील से आम ग्रामीणो द्वारा एसडीएम कार्यालय शहपुरा में आवेदन दिया जाता है जिसके बाद एसडीएम शहपुरा कार्यालय से पीएचई आफिस शहपुरा उन आवेदनो को विभाग के अभिमत के लिए भेज दिया जाता है परन्तू विभाग के जिम्मेदार लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाये हुए है उन आवेदनो पर महीनो गुजर जाने के बाद भी अपना अभिमत नहीं पहुचा रहे है जिस कारण आम ग्रामीण पीएचई विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है  प्रसाशन से अनुरोध है कि विभाग पर कार्यवाही करते हुए आवेदको की समस्या का निदान करे ।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!