’’पुताई व साफ-सफाई में अनियमितता पर सख्ती, पर्यवेक्षक को नोटिस जारी,मामला शहपुरा जनपद के लालपुर का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

’’
डिंडौरी : 01 अप्रैल, 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पुताई एवं साफ-सफाई कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने सख्त रुख अपनाया है।
परियोजना शहपुरा के सेक्टर मानिकपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर दादर टोला एवं लालपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राशि जारी होने के बावजूद पुताई एवं साफ-सफाई का कार्य नहीं कराया गया है। साथ ही केंद्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई तथा संबंधित पर्यवेक्षक को भी मामले की समुचित जानकारी नहीं थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ द्वारा पर्यवेक्षक लक्ष्मी शिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त जिले के अन्य सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में, जहां पुताई एवं साफ-सफाई हेतु राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, वहां शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!