Post Views: 237
डिंडोरी। अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा ने मेहदवानी दौरे के दौरान एक अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक mp 51 zd 3484 को पकड़ा पंचनामा तैयार कर इसे थाना मेहंदवानी मे खड़ा करवाया, साथ ही मुख्य मार्ग पर एक ओम शांति ट्रेवलस की बस क्रमांक mp 52 p 0144 और एक तूफ़ान वाहन के द्वारा मेहदवानी मुख्यालय में आवागमन अवरुद्ध करने पर कार्यवाही करते हुए तीनों वाहनों को थाना मेहंदवानी में खड़ा कर आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिये , वही इस मामले में एसडीएम शहपुरा ने बताया की मेहंद्वानी मुख्यालय में अवैध टैक्सियों ब बसों के द्वारा लगातार मार्ग को अवरोध करने की शिकायत मिल रही थी जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है और कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।













