शक्ति भगदू स्थित क्रेशर में अवैध ब्लास्टिंग से जल स्रोतों में पड़ रहा है विपरीत असर ,लोगों के जल स्रोत सूख रहे ,ई टीपी मे भी चल रहा खेल, जनसुनवाई मे हुई शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। जनपद क्षेत्र शहपुरा अन्यर्गत शक्ति भगदू शहपुरा में शारदा राय के नाम से 2.840 हे0 पत्थर की खदान स्वीकृत है, वास्तव में शारदा राय द्वारा ई.टी.पी रॉयल्टी के साथ जानबुझ कर जगह खदान ग्राम शक्ति भगदू की जगह बाका चंदिया शहडोल लिखकर गिट्टी की रायल्टी में रेत परिवहन किया जा रहा है जिससे सरकार को करोड़ो की आर्थिक क्षति पहुंच रही है। तथा शक्ति भगदू पर खदान में तय मानक से अधिक खुदाई कराई गई है, तथा अवैध ब्लास्टिंग के कारण सभी जल स्त्रोत सूख गये हैं जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. पहले की गई शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा इनके केशर को सील नहीं किया गया है परन्तु अधिकारियों के सांठ गांठ के चलते इन पर आज दिनांक तक कोई भी अवैध उत्खनन का प्रकरण नहीं बनाया गया जो कि अधिकारियों की उदासीनता का संकेत है तथा उनका सह शारदा राय को मिल रहा है जिसके चलते वह अवैध उत्खनन तथा गिट्टी की रायल्टी में रेत का अवैध परिवहन कर रहा है। पूर्व में भी तत्कालीन एस.डी.एम. महोदय काजल जावला द्वारा प्रकरण बनाया गया था पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।
तथा ग्राम शहपुरा निवास रोड में भी शारदा राय द्वारा ख.नं. 790/2/1, 790/3/1, मे भण्डारण की अनुमति में अवैध मुरुम पत्थर उत्खनन किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!