Search
Close this search box.

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की दिखावे की कार्यवाही, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,बड़े बफे माफिया को खनिज विभाग का अभय दान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी,
खनिज विभाग की टीम द्वारा बुधवार को ग्राम बरोदा, तहसील एवं थाना शहपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान दिखावे की कार्यवाही करते हुय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से खनिज गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। कार्यवाही के दौरान बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली (इंजन नंबर NHG5HAE7170) को जब्त किया गया। वाहन चालक  श्याम सिंह, निवासी ग़ुतली माल, तहसील शहपुरा, जिला डिंडौरी को अवैध परिवहन करते पाया गया। जब्त वाहन को थाना शहपुरा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

खनिज विभाग किस करवाई ने उन्हीं के द्वारा की जा रही कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है क्योंकि बड़े-बड़े माफिया बिना टीपी प्रतिदिन रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे हैं परंतु उन पर कार्यवाही करने की बजाय उन्हें विभाग द्वारा अभय दान दिया गया है

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!