Search
Close this search box.

डिंडोरी वनमंडल में अचानकमार टाइगर रिजर्व की बुजुर्ग बाघिन की दस्तक, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व की एक बुजुर्ग बाघिन इन दिनों डिंडोरी वनमंडल के पूर्व करंजिया परिक्षेत्र में विचरण करती हुई देखी जा रही है। वन विभाग द्वारा जंगलों में लगाए गए ट्रैप कैमरों में बाघिन की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिसके बाद विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

जानकारी के अनुसार, उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व से हुई चर्चा में पुष्टि हुई है कि यह बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व की ही है और उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है। इसे रिजर्व की सबसे बुजुर्ग बाघिनों में माना जा रहा है।

सामान्य वनमंडल डिंडोरी के वनमंडलाधिकारी ने जिलेवासियों, विशेष रूप से पूर्व करंजिया क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जंगल जाते समय लोग अकेले न जाएं और मवेशियों को चराने या जंगल ले जाते समय दो-तीन लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर जाएं।

वन विभाग लगातार बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन अमले को देने की अपील की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!