शहपुरा भारत की जनगणना कार्य पूरे देश में जारी है इसी क्रम में शहपुरा में भी जनगणना से जन कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल जनगणना कार्य निदेशालय से संयुक्त निदेशक जयशहदाद पूरी सहायक निदेशक आशीष श्रीवास्तव जिला प्रभारी जयदीप नंदनवार द्वारा नगरी निकाय शहपुरा के अंतर्गत विभिन्न प्रगणक ब्लॉकों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय अधिकारी एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा चार्ज जनगणना अधिकारी नगर परिषद रीना राठौर सीएमओ चार्ज अधिकारी राम प्रसाद मार्को तहसीलदार उपस्थित रहे
संयुक्त निदेशक द्वारा नजरी नक्शा स्व जनगणना आई डी जनगणना भवन मकान का उपयोग परिवार की जानकारी का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया किसी भी स्थिति में कोई वास्तविक जनगणना मकान सूचीकरण में छूटने न पाए यह सावधानी बरती जावे ऐसे निर्देश दिए। जनगणना कार्य के निरीक्षण उपरान्त नगरीय निकाय के जनगणना कार्य की प्रसंशा की एवं आगे भी इसे जारी रखने हेतु निर्देशित किया।












