Search
Close this search box.

राय भगत आदिवासी परधान समाज का प्रांतीय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव भव्य रूप से संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उमरिया, । राय भगत आदिवासी परधान समाज जिला शाखा उमरिया द्वारा ग्राम करही में आयोजित प्रांतीय परधान समाज सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिला अध्यक्ष तिरु. टेकेश्वर सिंह परस्ते के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, युवा, मातृशक्ति एवं समाजजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरु. सुनील कुमार परस्ते (प्रांतीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पूर्वी भाग) तथा विशिष्ट अतिथि शुश्री शकुंतला प्रधान (पूर्व विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष, पाली) रहीं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक संगठन एवं युवा शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित जयस प्रदेशाध्यक्ष तिरु. इंद्रपाल मरकाम ने युवाओं के भविष्य, शिक्षा, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को समाज और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। वहीं राष्ट्रीय मुठवाल तिरु. शिवकुमार मरावी ने अपने प्रभावशाली संबोधन में परधान समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन के दौरान परधान समाज की सामाजिक परंपराओं, वर्तमान चुनौतियों, भविष्य की दिशा, युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक संगठन को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक जागरूकता ही समाज के समग्र विकास का आधार हैं।
कार्यक्रम में आदिवासी परधान समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, प्रतिभाशाली युवाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।
सम्मेलन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसडीओपी पाली के मार्गदर्शन में नौरोजाबाद थाना पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष तिरु. टेकेश्वर सिंह परस्ते ने सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज से जुड़ाव ही उसकी पहचान और शक्ति है। समाज के उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण, शिक्षा के प्रसार एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे सम्मेलन निरंतर आयोजित होते रहना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने, नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा सामूहिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथियों में तिरु. सुनील कुमार परस्ते (प्रांतीय अध्यक्ष), तिरु. मथुरा प्रसाद रायभगत (संस्थापक), शुश्री शकुंतला प्रधान (पूर्व विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष पाली), तिरु. इंद्रपाल मरकाम (प्रदेशाध्यक्ष, जयस), तिरु. शिवकुमार मरावी (राष्ट्रीय मुठवाल), तिरु. आलोक परस्ते (राष्ट्रीय सचिव), तिरु. राम किशोर वरकड़े (प्रांतीय सचिव), तिरु. तीरथ सिंह सैयाम (राष्ट्रीय मुठवाल), तिरु. नरबद मरावी (राष्ट्रीय सलाहकार), तिरु. दीनदयाल जी (जिला अध्यक्ष, मंडला), तिरु. प्रकाश कुशराम (जिला अध्यक्ष, जबलपुर), श्रीमती अर्चना धुर्वे तथा तिरु. दिलीप मरावी (प्रवक्ता, डिंडोरी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला कार्यकारिणी एवं समस्त समाजजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से तिरु. सहदेव सिंह (उपाध्यक्ष), तिरु. संजय सिंह (कोषाध्यक्ष), तिरु. उपेंद्र सिंह उरेती (सचिव), तिरु. लखन सिंह (सह सचिव), श्रीमती सुदामा सिंह मरकाम (जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), शुश्री अंजलि प्रधान (सचिव), तिरु. टेकचंद मरावी (प्रवक्ता), तिरु. संतोष प्रधान (ब्लॉक अध्यक्ष, मानपुर), तिरु. पूरन सिंह मार्को (ब्लॉक अध्यक्ष, करकेली), तिरु. चंदन सिंह (मीडिया प्रभारी), तिरु. बुधराज मरावी (संरक्षक), तिरु. ध्रुवपाल सिंह (संरक्षक), तिरु. बदन सिंह मार्को, तिरु. कोमल सिंह मरावी, तिरु. मानसिंह उरेती, तिरु. खुशीलाल मार्को, तिरु. सुशील प्रधान, श्रीमती राधा उरेती, श्रीमती अनुसुईया मरावी, तिरु. पंचम मरावी एवं तिरु. गोपी परस्ते सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रेषक :
तिरु. टेकेश्वर सिंह परस्ते
जिला अध्यक्ष
राय भगत आदिवासी परधान समाज
जिला शाखा उमरिया (

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!