Post Views: 269
शहपुरा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद शहपुरा ने विशेष बैठक का एजेंडा जारी करने पर नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अरुण अग्रवाल ने कलेक्टर डिंडोरी, संयुक्त संचालक और सीएमओ को पत्र लिखकर बैठक को तत्काल निरस्त करने की मांग की है अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सीएमओ द्वारा परिषद की विशेष बैठक का आयोजन उनके बिना सहमति के जारी किया गया है आरोप यह भी है कि यह कार्यवाही नगर पालिका अधिनियम एवं नियमों के विपरीत है
वही इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद शहपुरा से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया की अध्यक्ष जी के कहने पर ही विशेष बैठक बुलाई गई थी व उनका पत्र अभी मुझे प्राप्त नही हुआ है












