जनपद प्राथमिक शाला शहपुरा विद्यालय उपेक्षा का शिकार ,कीचड़ भरे रास्ते से होकर नौनिहालों को रोजाना जाना पड़ता है स्कूल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। विकासखंड शहपुरा के जनपद प्राथमिक शाला शहपुरा में करीब 50 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इन सभी बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है हर दिन कोई ना कोई बच्चा इस कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो रहा है व कपड़े भी खराब हो रहे हैं यह स्कूल मुख्य मार्ग से लगा हुआ है परंतु इस स्कूल के रास्ते की दुर्दशा नगर परिषद के अधिकारियों को नही दिख रहा है जिसके कारण बरसात के अलावा भीअन्य मौषम में बच्चों को इसी कीचड़ वाले रास्ते से गुजरना पड़ता है क्योंकि इसी रास्ते पर सप्लाई लाइन का वाल लगा हुआ है जो कि हमेशा लीक होता रहता है जिसके कारण पूरे रास्ते में हमेशा कीचड़ भरा रहता है स्थानीय रहवासियों ने रास्ते को सही कर कीचड़ हटवाने की मांग की है ताकि बच्चे सुगमता से स्कूल जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!