Post Views: 388
डिंडोरी। मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गुतलवाह में किया गया था जहां पर कलेक्टर डिंडोरी से बीइओ शहपुरा के कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के संबंध में बात की गई तो इस संदर्भ में कलेक्टर डिंडोरी अंजू पवन भदोरिया ने बताया कि जल्द ही शहपुरा बीईओ का प्रभार किसी अन्य को दिया जाएगा,हम आपको बता दें कि शहपुरा बीईओ का प्रभार प्रवीण तिवारी के पास है व जिले में भी संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ हैं इनके पूरा समय कार्यालय में नहीं देने के कारण शिक्षण कार्य के साथ अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं










