समनापुर, शहपुरा और बजाग में नए प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई
डिंडौरी। जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक कार्यों में सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले के तीन विकासखंडों में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा 24 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जैमल सिंह कुशरे, प्रथम श्रेणी प्राचार्य, कन्या शिक्षा परिसर समनापुर को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी समनापुर का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार संजय कुमार जाट, प्राचार्य हाई स्कूल, नवीन हाई स्कूल मवई, विकासखंड शाहपुरा को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी शहपुरा बनाया गया है।

वहीं बलवीर सिंह मरावी, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर बजाग को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बजाग की जिम्मेदारी दी गई है।
25 सितंबर तक कार्यभार सौंपने के निर्देश
कलेक्टर के आदेश में पूर्व प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को 25 सितंबर 2026 तक प्रभार सौंपकर अपनी उपस्थिति मूल पदस्थ संस्था/कार्यालय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए प्रभार का निर्वहन निर्धारित प्रावधानों के तहत करना होगा।

आदेश में मध्यप्रदेश वित्तीय शक्तियों का प्रत्यायोजन अधिनियम 2012 के भाग-1 के सहायक नियम 1.11 के तहत प्रदत्त अधिकारों के उपयोग का उल्लेख भी किया गया है।









