पीतांबरा साहू ने हासिल की पीएच.डी. की उपाधि,छतरपुर जिले में जलसंसाधन मूल्यांकन एवं विकास- एक भौगोलिक अध्ययन विषय पर किया था शोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। श्रीमती पीतांबरा साहू पिता चिन्ना लाल साहू शासकीय आदर्श महाविद्यालय शाहपुरा में पूर्व मे पदस्थ प्रभारी प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश साहू की पत्नी को दिनांक 24 सितम्बर 2026 को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा से भूगोल विषय में समाज विज्ञान संकाय के अंतर्गत पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। जिसका शीर्षक " छतरपुर जिले में जलसंसाधन मूल्यांकन एव विकास- एक भौगोलिक अध्ययन है। उनकी पीएच.डी. मौखिकी परीक्षा 18 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के विवेकानंद हॉल में सम्पन्न हुई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके बड़े बेटे आरुष साहू तथा पृथ्वी साहू का बहुत योगदान रहा। साथ ही उनके पति डॉ ओमप्रकाश साहू ने भी विशेष मदद की, जिस कारण से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने अपनी पीएच.डी. उपाधि का श्रेय अपने ससुर (पिता)  रामफल साहू को देते हुए बताया कि उन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा बेटा पढ़ना लिखना बहुत अच्छी बात होती है। उनकी सासू मां देवरती साहू ने भी इस दौरान उनकी बहुत मदद की, जिसके परिणामस्वरूप ही वह पीएच.डी. के कार्य को को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाई। इस उपलब्धि पर उनके पिता चिन्ना लाल साहू, माता श्रीमति सुनीता साहू, भाई रवि कुमार साहू और विनय कुमार साहू, ताऊ नारायण दास साहू, शिवकुमार साहू, पवन कुमार साहू, हरिओम साहू, रचना साहू, कृष्णा साहू, प्रियंका साहू एवं समस्त साहू परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं उन्होंने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से इस कार्य में सहयोग करने के वालों के लिए सभी का अपने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!