डिंडौरी।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य पर डिंडोरी मुख्यालय में फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ रमेश मरावी, डॉ मनोज उरैती जिला टीवी अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं डिंडोरी जिले के समस्त अधिकारी एवं फार्मासिस्ट उपस्थित रहे, उक्त कार्यक्रम में फार्मासिस्ट की समाज एवं स्वास्थ्य विभाग में अहम भूमिका पर परिचर्चा की गई फार्मेसी एक्ट 1948 के अंतर्गत फार्मासिस्ट ही वह व्यक्ति होता है जो दवाइयों का भंडारण वितरण निर्माण एवं रिसर्च सुनिश्चित करता है डॉक्टर और मरीज के बीच में सेतु का कार्य भी फार्मासिस्ट करते हैं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले फार्मासिस्ट को सम्मानित किया गया जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने किया









