Post Views: 310
डिंडौरी। एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार जब से शहपुरा में पदस्थ हुए हैं कार्यवाही को लेकर सुर्खियों में है एसडीएम शहपुरा के अनुसार गुरुवार के दिन ग्राम लालपुर में एक मकान में अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली, साथ ही बेचने की भी जानकारी मिली, जिसकी जानकारी के बाद एसडीएम शहपुरा, आबकारी डिंडोरी व पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई ,

कार्यवाही के दौरान दुक्खू पिता बारेलाल निवासी लालपुर घर में ताला लगाकर फरार हो गया ,मौके पर शराब की खाली बोतल मिली इसके बाद ग्रामीणों व सरपंच की उपस्थिति में पंचनामा बना, मकान का ताला तुड़वाया गया तो मकान के अंदर देसी व अंग्रेजी शराब का जखीरा मिला साथ ही तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है मौके पर तहशीलदार शहपुरा राम प्रसाद मार्को,पटवारी आनद डेहरिया, मीनू ,आवकारी विभाग व पुलिस मौजूद है











