डिंडौरी। शहपुरा एसडीएम फरहान इरफानजमादार के निर्देशन में दिनांक 05/10/2026 को तहसील कार्यालय में साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित हुई ।
उक्त समीक्षा में एसडीएम शहपुरा द्वारा भू अर्जन प्रकरण,फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन, आधार खसरा लिंक, भू राजस्व संग्रहण ,राजस्व न्यायालय में प्रचलित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए । संबधित राजस्व कर्मचारियो को स्वामित्व योजना पंजीयन एवं निष्पादन एवं पी एम किसान योजना से सम्बंधित ई के वाई सी, एल आर लिंक, सेल्फ रजिस्ट्रेशन सत्यापन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
इसके साथ ही राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन ,जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई , राजस्व संबंधी प्राप्त आवेदनों के समय सीमा में निराकरण हेतु निर्देशित किया गया । उक्त राजस्व समीक्षा बैठक में आर पी मार्को तहसीलदार शहपुरा, एवं समस्त राजस्व निरीक्षक,पटवारी उपस्थित रहे।











