आधार MBU अभियान में डिंडौरी का शानदार प्रदर्शन — जुलाई के बाद सितंबर में भी प्रदेश में प्रथम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। 

जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर दीपक साहू ने जानकारी में बताया आधार के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) के क्षेत्र में डिंडौरी जिले ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सितंबर 2026 में जिले ने 27.4 प्रतिशत MBU उपलब्धि के साथ प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया।
विशेष उल्लेखनीय है कि जुलाई 2026 में भी डिंडौरी जिला MBU अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था, जब जिले ने 19.1 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की थी। इस प्रकार जुलाई के बाद सितंबर माह में भी प्रथम स्थान हासिल कर डिंडौरी ने MBU कार्य में निरंतरता और प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सितंबर माह की जिला-वार रिपोर्ट के अनुसार, 01 सितंबर 2026 को डिंडौरी में 25,104 MBU प्रकरण लंबित थे। इनके विरुद्ध सितंबर माह में 6,882 MBU प्रयास किए गए और जिले ने 27.4 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की। प्रदेश की कुल औसत उपलब्धि इस अवधि में 6.8 प्रतिशत रही।

डिंडौरी की सितंबर की उपलब्धि प्रदेश के औसत से लगभग चार गुना रही। सिवनी 23.6 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा शहडोल 14.7 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
यह उपलब्धि जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, UIDAI/आधार ऑपरेटरों तथा मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।
कलेक्टर डिंडौरी ने अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं मैदानी अमले को बधाई देते हुए लंबित MBU प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए अभियान को और गति देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!